• Email: nationalchief.accf@gmail.com
  • Phone No.: +91 9654644963
  • Follow Us:

नियम एवं बाध्यताएं


(क) - सदस्य्ता शुल्क नकद या डिमांड ड्राफ्ट से ही स्वीकार्य होगा।
(ख) - परिचय पत्र या मनोनयन पत्र खो जाने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी और तदोपरांत ही दूसरी काॅपी 500 /- रुपए के भुगतान के पश्चात ही जारी हो सकेगी।
(ग) - भर्ती फाॅर्म में की गयी गलत घोषणाओं के सम्बन्ध में संज्ञान पर निष्कासन की / अन्य आवश्यक कार्यवाही होगी , जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी भर्ती करने वाले की होगी।
(घ) - आपराधिक गतिविधियों में संलिप्पता का संज्ञान होने पर अथवा संदिग्ध स्थिति में भी संगठन की जिम्मेदारी में बदलाव अथवा कार्य मुक्त कर अथवा निष्कासित कर सकता है। संगठन का सम्मान सर्वोपरि है। जिसके साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
(ड़) - किसी अन्य समानांतर या सम -कार्य -बिंदु संगठन की सदस्यता पर पूर्णता प्रतिबंधित है।
(च) - शुल्क के रूप में जमा की गयी कोई भी राशि न तो वापस की जाएगी और न ही समायोजित की जाएगी।
(छ) - संस्था या उसकी समिति का परिचय पत्र एवं प्रतीक चिन्ह एक विधिक दस्तावेज या संस्था द्वारा आपको धरोहर के रूप में प्रदान की गई सम्पति है। जिसमे संस्था का सम्मान जुड़ा है , जिसकी रक्षा व सम्म्मान की आपसे अपेक्षा की जाती है। किसी समिति के भंग या हटाय जाने पर परिचय पत्र वापस करना अनिवपर्या है।
(ज) - केंद्रीय कार्यालय के अतिरिक्त जारी कोई भी परिचय पत्र अवैध माने जायेंगे। किन्तु अल्प समय के लिए गठित किसी समिति , उप समिति के लिए सम्बंधित जिला चीफ आॅफ प्रदेश को यह अधिकार होगा कि वह किसी खास मिशन के सन्दर्भ में अस्थायी रूप ले जो एक सप्ताह से अधिक के लिए विधि मान्य न होगी तथ मूल परिचय पत्र के साथ प्रयुक्त होगा। एक अधिकार पत्र निश्चित प्रारूप पर बनाकर उसकी प्रति की केंद्रीय कार्यालय को ईमेल से सूचना अवश्य दें।
(झ) - मनोनयन पत्र प्राप्त होने के एक माह के अंदर संस्था की वेबसाइड पर या केंद्रीय कार्यालय पर फोन करके जाँच अवश्य ले।
(ट) - नियुक्ति के सम्बन्ध में व्हाट्सप्प ग्रुप या समकक्ष सुविधा प्रदाता अन्य ग्रुप एप्प पर सूचना प्रसारित की जाएगी।
(ठ) - संस्था के नियमो का पालन कठोरता से करने की अपेक्षा प्रत्येक स्वयं सेवक से की जाती है। विपरीत आचरण अश्मय है। ऐसा होने पर अनुशासन की कार्यवाही की जाएगी।
(ड) - आपको ‘‘सत्यमेव जयते’’ के प्रेरणा मूलक वाक्य को आदर्श मान सदैव सच्चाई का साथ देने और समाज और राष्ट्र के विकास और एकता अखंडता की रक्षा के लिए सजग और तत्पर रहना होगा।
(ढ) - मनोनयन प्रक्रिया में लगभग 35 दिन की समयवधि लगती है, अतः इस सम्बन्ध में इससे पहले अपेक्षा न करे। सिर्फ अपने फाॅर्म की स्थिति जान सकते है।
(ण) - प्रत्येक पदाधिकारी को पदोन्नति ,पदावनति अथवा प्रभार स्थनांतरण कार्य समीक्षा और स्थिति परिस्थिति की तात्कालिक अवस्था पर निर्भर करता है जिसके लिए चीफ आॅफ द नेशनल स्टाफ अथवा उनके द्वारा अधिकृत अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से निर्णय लेने हेतु स्वतंत्र होंगे।
(त) - मासिक बैठक में प्रत्येक पदाधिकारी को उपस्थित रहना अनिवार्य है।
(थ) - परिस्थिति के अनुसार नए नियम बनाने, नियमो में परिवर्तन करने, नियमों को छूट देने का अधिकार चीफ आॅफ द नेशनल स्टाफ का होगा जो समयानुसार सभी कार्यालयों को इस सम्बन्ध में निर्देश जारी कर सूचित करते रहेंगे।

ear47mtete|0000AEA054B3|anticorruption|PageContentData|PageContentDes|7E311E65-1C06-4975-9DBE-CAA791D34445